Saturday , 25 July 2026

मामूली कहासुनी पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, कैमरे पर रो रोकर सुनाई अपबीती

ईटें मार मार कर घायल कर दिया गया,,,पुलिस में मामला दर्ज करवाया तो कोई कारवाई नहीं कर रही ये कहना है घायल बुजुर्ग महिला,,,,जिन्होनें पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट हुए 10 दिन हो गए है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है,,,जरा एक बार फिर से सुनिए इस बुजुर्ग महिला की दास्तान अपनी आपबीती खुद परेशानी में सुना रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी मुताबिक फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव में कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा और घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई,,,पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे अपने मकान का निर्माण कर रहे था,,, जिसके चलते पड़ोसी ने पहले तो रास्ता बंद कर दिया जब उन्होंने रास्ता खोलने की बात कही तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी,,, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने लड़ाई के समय भी पुलिस के पास कई बार फोन किया और बाद में भी शिकायत दी लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वही जब इस संबंध में थाना सदर पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया,,,इस मामले में पुलिस आगे कब तक कारवाई कर पाती है देखने वाली बात होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *