Thursday , 10 September 2026

उज्जैन – नाबालिग से बला*त्कार मामले में ऑटो रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और क्रूरता करने के मामले में जांच के दौरान हिरासत में लिए गए एक ऑटो रिक्शा चालक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, जब आरोपी भरत सोनी को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

यह घटना जीवन खेड़ी इलाके के पास हुई और झड़प में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सोमवार को इलाके में घायल हालत में मिली बच्ची का इंदौर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *