Saturday , 25 July 2026

माँ की डांट पर बेटी ने उठाया आत्महत्या का कदम

सोहना, 14 दिसंबर(सुमित कुमार राघव): अगर आप अपने बच्चों को डांट रहे है तो जरा सावधान हो जाइये कहीं आपके बच्चे उस पर कोई गलत कदम न उठा बैठे। ऐसा ही एक मामला सोहना से सामने आया है जहाँ 18 साल की एक बेटी ने माँ की हल्की से डांट पर ख़ुदकुशी का कदम उठाया।
घटना सोहना के वार्ड नंबर- 6 पटेल नगर की हैं। यहाँ रहने वाले एक परिवार में जब माँ ने घर के काम को लेकर अपनी बेटी को थोड़ी से फटकार लगाई तो वो बेटी को  नागवारा गुजरी और बेटी ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर ली।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों के ब्यान के आधार पर 174 के तहत कार्यवाही कर शव परिजनों के हवाले कर दिया और अपनी जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *