Saturday , 31 October 2026

कार पर गिरा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल बाल बचा चालक

फतेहाबाद, 12 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): वीरवार को अलसुबह फतेहाबाद बिघड़ रोड पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर अचानक बिजली पोल से जा टकराई। कार के टकराने से पोल पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर कार पर गिर गया। वहीं इस हादसे में कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, बिजली का ट्रांसफार्मर जैसे ही कार पर गिरा, बिजली की तारों का कनैक्शन उससे कट गया। इसके चलते बिजली की सप्लाई बंद हो गई। बिजली का कनेक्शन काटने की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर बिजली के तार नहीं टूटते तो आग लग सकती थी और ऐसे में चालक को बचा पाना काफी मुश्किल हो जाता।

चिकित्सकों के अनुसार कार चालक के पैरों में फैक्चर आया है। फिलहाल कार चालक ज्यादा कुछ बताने की हालत में नहीं है। बताया जा रहा है कि कार सिरसा से हिसार की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *