Saturday , 25 July 2026

डीजीपी से मांगी थी रिपोर्ट, 48 घंटों में भेजी : चेयरपर्सन रेखा शर्मा

हरियाणा में घटित एक के बाद एक महिला विरोधी हादसों के चलते राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा आज पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंची। यहाँ पहुँचते ही उन्हें कार से उतरते ही पत्रकारों ने घेर लिया और हरियाण में हो रही रेप हत्या जैसी घिनौनी वारदातों के बारे में पूछा। पत्रकारों को जवाब देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने बताया कि हरियाणा में पिछले 6 दिनों में इस तरह के 7 केस हो चुके है, जींद में हुई वारदात को लेकर उन्होंने डीजीपी को लैटर लिख कर रिपोर्ट मांगी थी, जोकि उन्होंने 48 घंटों में उन्हें भेज दी थी ,पर उस रिपोर्ट से उन्हें संतुष्टि नहीं हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *