भिवानी , 10 अगस्त 2025 : हरियाणा में मानसून की तेज बारिश से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। जलभराव और हादसों से जनता परेशान है, वहीं सरकार ने अब अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त रुख अपना लिया है। राज्य की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने शनिवार को भिवानी में मौके पर पहुंचकर अफसरों को फटकार लगाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“हर साल यही होता है, फिर भी सफाई नहीं!” – श्रुति चौधरी
भिवानी में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से सीधा सवाल किया:
“ये बताओ, जिम्मेदारी किसकी थी? नाम लेकर बताओ! हर साल यही जलभराव होता है और हर साल अधिकारी सोए रहते हैं। इस बार जवाबदेही तय होगी।”
श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को याद दिलाया कि भारी बारिश की संभावना पहले से थी, फिर भी नालों की सफाई नहीं की गई, जिससे शहर जलमग्न हो गया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अब लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
