मुंबईः lakme fashion week 2018 का आयोजन हाल ही में मुंबई में हुआ। इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स रैंप वॉक पर उतरे। हाल ही में करीना कपूर खान भी रैंप पर हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान करीना सिल्वर गोल्डन ऑफ शॉल्डर गाउन पहने थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। जैसे ही करीना रैंप पर उतरीं उनके लुक को देखकर सबकी निगाहें उन पर थम गईं।करीना के इस लुक को सॉफ्ट कर्ल्स और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया गया था।
करीना फैशन डिजाइनर मोनीशा जयसिंह को रिप्रेजेंट करने के लिए रैम्प पर उतरी। उन्होंने अपनी फैशन डिजाइनर के साथ बेहद कातिलाना अंजाज में पोज दिए।
करीना के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके रैंप वॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों एड की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही करीना करीना जल्द आलिया भट्ट और रणवीर सिह के साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगी।
फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 में रिलीज की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
