इंद्री, 23 अगस्त। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा के इंद्री हलके में पहुंचने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पुष्पाजंलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इंद्री हलके में भारी संख्या में राजनैतिक दलों, सामाजिक, धार्मिक तथा स्कूली बच्चों ने जगह-जगह पर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की। यह यात्रा कल दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर बहादुरगढ़ से शुरू हुई थी। शिक्षा मंत्री राम बिलाश शर्मा, मंत्री कर्णदेव कांबोज, मंत्री कविता जैन, मंत्री कृष्ण पंवार तथा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल के नेतृत्व में अस्थि कलश हथनीकुंड पहुंचेगा।
अस्थि कलश यात्रा के दौरान मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अटल जी को श्रद्धांजलि देने के लिए करनाल-इंद्री मार्ग पर गांव सलारू, दरड़ स्थित जैन मंदिर, रंबा-संघोई, समौरा, जनेसरो, नौरता, इंद्री के शहीदी चौक, फूसगढ़ तथा खानपुर में भारी जनसमूह उमड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अटल जी के प्रति लोगों में कितना श्रद्धाभाव है। इससे पूर्व इंद्री हलके में बूथ स्तर पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की अस्थियां देश भर की सौ नदियों में प्रवाहित की जाएगीं।
मंत्री कांबोज ने बताया कि अटल जी ने पूरा जीवन देश सेवा, गरीबों के कल्याण और देश को उन्नति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगाया जिसके चलते विपक्षी दल के लोग भी उनकी प्रशंसा करते थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री योगेंद्र राणा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास कांबोज, मंडल अध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क, नंदलाल पांचाल, कमलजीत मंढाण, जगदीश गोयल, रणबीर गोयत, अमित गोयल, सुनील खेडा, रघबीर बतान, महेंद्र तोमर, संदीप ब्याना, दिलबाग बतान, मुकेश मंगला, बबली दीवान, परविंद्र सलारू, नाथीराम फूसगढ सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
