Sunday , 26 July 2026

शापिंग करने बाजार गया था पूरा परिवार, पीछे से चोरों ने लगाई लाखों की चपत!

अंबाला शहर में शातिर चोरों के हौंसलें इन दिनों काफी बुलंद हैं। पुलिस से बेखौफ होेकर चोर बदमाश घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इस बात की गवाही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात दे रही है। फुटेज में आपको दिखाई दे रहा है कि कैसे शातिर चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ। देखिए कैसे जोर लगाकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की जा रही है। युवक ने दरवाजा तोड़ने की बड़ी कोशिशें की और मात्र 9 मिनट में ये शातिर चोर लाखों रुपए चुराकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने चोरी के वारदात की पूरी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। 

चोरी की शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस हर एक एंगल पर काम कर रही है। 

अब चोरी के इस मामले को पुलिस कब तक सुलझा पाती है, ये अब देखने वाली बात होगी। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *