यमुनानगर, 8 सितम्बर(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर के कस्बा जठलाना की रहने वाली एक लड़की ने अपने ही मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर ली। मृतका ने आत्महत्या से पहले अपने परिजनों को बताया कि जिस व्यक्ति से उसकी सगाई हुई थी वो उसे सगाई टूटने के बाद से कुछ फोटोग्राफ व वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करता है। बदनामी के डर से युवती ने ख़ुदकुशी जैस कदम उठाया। सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकरी के अनुसार मृतका की जिस युवक से सगाई हुई थी वो उसे सगाई टूटने के बाद से ही कुछ फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था जिससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
