Saturday , 25 July 2026

भारत दौरे पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस: पीएम मोदी से मुलाकात के साथ जयपुर-आगरा की सैर

नई दिल्ली | 21 अप्रैल 2025 : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी भारत आए हैं। यह वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है और इस यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

दिल्ली पहुंचने के बाद वेंस परिवार ने सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए और भारतीय संस्कृति से जुड़े अनुभवों का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाट में भारतीय हस्तकला के उत्पादों की खरीदारी भी की।

 

शाम 6:30 बजे जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर अहम बातचीत हुई। पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया, जहां उन्होंने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया।

 

जयपुर और आगरा में पर्यटक बने उपराष्ट्रपति

दिल्ली प्रवास के बाद वेंस परिवार रविवार रात को जयपुर के लिए रवाना हो गया। वे रामबाग पैलेस होटल में ठहरे हैं। सोमवार को उपराष्ट्रपति ने आमेर फोर्ट, सिटी पैलेस, और जंतर-मंतर का दौरा किया। उन्होंने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिजनेस समिट को भी संबोधित किया, जिसमें भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों पर जोर दिया गया।

 

शाम को वेंस ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी मुलाकात की।

 

मंगलवार को वेंस परिवार ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना होगा और दोपहर बाद वापस जयपुर लौटेगा।

 

उषा वेंस की भारत से भावनात्मक जुड़ाव

जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं और यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उनके माता-पिता का संबंध आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिले से है। अमेरिका में जन्मी उषा के लिए यह यात्रा उनकी जड़ों से जुड़ने का अनोखा अवसर है।

 

भारत-अमेरिका संबंधों की नई शुरुआत

जेडी वेंस की यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं बल्कि भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों की एक झलक है। पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंस की मुलाकात को लेकर विदेश नीति विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलेगी।

 

उप राष्ट्रपति वेंस 24 अप्रैल की सुबह जयपुर से अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *