Saturday , 12 September 2026

मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में और ब्रेक भी फेल- राहुल गांधी

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वे आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर मोदी व बीजेपी सरकार को घेरते रहते हैं। तो वहीं अब उन्होंने ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और गाड़ी के ब्रेक भी फेल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

राहुल गाधी ने ट्वीट कर कहा कि, विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।’’ राहुल गांधी ने खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *