Saturday , 25 July 2026

पुलिसवाले के बेटे की गुंडागर्दी! जानवरों सा किया सलूक, किसी के तोड़े हाथ, किसी के तोड़े पैर!

पंजाब\ फिरोजपुर:- एक पुलिसवाले के बेटे ने अपने पिता की वर्दी का नाजायज फायदा उठाया और गांववालों के साथ जानवरों सा सलूक किया। किसी का सिर फोड़ा, किसी के पैर तोड़े, तो किसी के हाथ ही तोड़ डाले है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। जहां कमलवाला गांव मे एक पुलिस अधिकारी और उसके बेटे पर लोगों से गुंडागर्दी करने के संगीन आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि संत सिंह नाम के एक पुलिस अधिकारी ने वर्दी का रोब दिखाया और एक ग्रामीण परिवार पर लाठी व डंडो से जानलेवा हमला किया है।

Read More Storie:- http://ये रिश्ता क्या कहलाता है? एक साथ तीन दुल्हनों को ब्याह लाया ये दूल्हा! दहेज में मिले 6 बच्चे!

गर्भवती महिलाओं को भी नहीं बख्शा

पीड़ित पक्ष का कहना है कि संत सिंह नाम के एक पुलिस अधिकारी के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरदेव सिंह कुछ गुंडों और महिलाओं को अपने साथ ले गया और उन पर हमला कर दिया जिसमें उनकी पत्नियों को भी नहीं बख्शा गया। गर्भवती महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके परिवार के कई सदस्यों को चाकू मार दिया गया।

Read More Storie:- ईद की नमाज के दौरान बवाल! आपस मे भिड़े दो पक्ष! पथराव के बाद पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ा!

मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब वे इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन गए, तो वहां पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस वाले इस मामले से बचते नजर आए। उधर, जब पुलिस से संपर्क किया गया तो जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. और मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *