नेशनल डेस्क: देश में कोरोना ने अब सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना का जो आंकडा सामने आया है, वो बेहद भयावह है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4 लाख से ज्यादा संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3,523 नई मौतें और 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। तो वहीं, 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,68,710 हो गई है। देश में अब तक संक्रमण से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
