न्यूयॉर्क : अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो श्वेत लोगों ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए 50 वर्षीय सिख व्यक्ति के साथ कई बार मारपीट की और कहा, ‘तुम्हारी यहां कोई जरुरत नहीं है। अपने देश वापस जाओ.’ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस हेट क्राइम की जांच कर रही है। समाचार पत्र द सैक्रोमेंटो बी ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में केयेस और फुटे रोड चौराहे पर हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्टानिसलॉस काउंटी के शेरिफ एडम क्रिस्टियनसन ने कहा कि इस हमले की घृणा अपराध के तौर पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘सिख समुदाय के एक सदस्य के खिलाफ यह घृणित अपराध है.’ शेरिफ सर्जेंट टॉम लेत्रास ने बताया कि 50 वर्षीय पीड़ित स्थानीय प्रत्याशी के प्रचार के लिए कुछ लगा रहा था तभी दो श्वेत व्यक्तियों ने उसकी पिटाई की।
घायल इंदरजीत सिंह के मुताबिक, हमला करने वालों ने बुरी तरह हमला कर दिया। साथ ही कहा, तुम आतंकी हो. ओसामा बिन लादेन हो. हमने तुम्हें अपने देश में नहीं बुलाया. इसलिए तुम लोग लौट जाओ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
