Sunday , 26 July 2026

बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों का जनता ने दिया जबाब – जितेंद्र भारद्वाज

सोहना, 12 दिसंबर (सतीश कुमार राघव): विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र भारद्वाज के निवास स्थान पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान जितेंद्र भारद्वाज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी सरकार की दमनकारी नीतियों का जबाब दिया है।
बीजेपी पर निशाना साधते हुए जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर एवं J&K  में धारा 370 जैसे मामले चुनावी दौर में ही याद आते हैं लेकिन आज देश की जनता बीजेपी सरकार को समझ चुकी है और अब लोग बीजेपी सरकार की बातों में नहीं आने वाले, जिसका नतीजा पांच राज्यों में हुए विधानसभा के चुनाव में देखने को मिला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी का यही हाल होगा जो आज देश के पाँच राज्यो में देखने को मिला है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *