Monday , 26 October 2026

युवती ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो कर दी हत्या, जहर देकर उतारा मौत के घाट

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर से दिल को झकझोर दे ने वाला मामला सामने आया है। जहां पर, इस घटना ने इंसानियात को शर्मसार कर दिया है। भरतपुर में कॉलेज के कुछ छात्रों ने कथिततौर पर एक 19 साल की छात्रा को इसलिए जहर देकर मार डाला क्योंकि, उसने उन लड़कों के साथ सेक्स करने से मना कर दिया था। मृत छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि, आरोपी लड़के उनकी बेटी को ग्रुप सेक्स के लिए मजबूर कर रहे थे लेकिन जब लड़की ने सख्ती दिखाते हुए उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उसे कथित तौर पर जहर देकर मार दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस संबंध में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, लड़की को जहर देने का एकमात्र कारण था कि, उसने लड़कों के साथ यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। मृत लड़की के पिता की शिकायत पर हलेना पुलिस थाने की पुलिस ने घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन, पुलिस को अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी में कामयाबी नहीं मिली है।

Read More Stories:

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
पीड़िता के पिता ने एफआईआर में जो लिखवाया है, उसके अनुसार पीड़िता भरतपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी, जहां उसके साथ पढ़ने वाले पांच छात्र यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहे थे और जब पीड़िता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो आरोपी छात्रों ने कथिततौर पर छात्रा को जहर दे दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी छात्रों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 328 और 341 के तहत मामला दर्ज लिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश बना रही है लेकिन सभी आरोपी अभी फरार हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *