सिरसा : बारिश के कारण डबवाली के वार्ड नंबर-4 में बने एक मकान की छत्त ढह गयी। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में माहौल ग़मगीन है।
दरसअल कल देर रात से डबवाली में तेज़ अँधेरी के बाद जमकर बरसात हुई। रात करीब 2 बजे वार्ड न- 4 में रहने वाले एक परिवार पर ये बरसात आफत बनकर बरसी। बरसात के कारण मकान में बने एक कमरे की छत गिर गई। जिसमें कमरे में सो रहें 6 लोग दब गए। इस हादसे में 2 बच्चो की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। वहीं परिवार के लोग सरकार से मदद की अपील कर रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
