नूह मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गांव सोंध के नजदीक बाइक सवार दो युवको को तेज रफ्तार तेल के टेंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवकगभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद टेंकर चालक टेंकर सहित मौके से फरार हो गए। टेंकर होडल निवासी राकेश चला रहा था। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके सोमवार की दोपहर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने अज्ञात फरार टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब देखने वाली बात तो ये होगी कि पुलिस कब तक आरोपी को पकड़ पाती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
