रियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस के युवा नेताओं पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी को एजेंसी के इशारों पर खेलने वाला खिलौना कहा है। इसके अलावा विज ने अम्बाला में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस की रैलियों को तमाशा करार देते हुए तंवर पर भी सवालों के बड़े प्रश्नचिन्ह लगाते हुए एक बार फिर विरोधियों पर सियासी तंज कसा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस के युवा नेताओं पर चुटकी लेते हुए राहुल गांधी को एजेंसी के इशारों पर खेलने वाला खिलौना कहा है। अम्बाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी आजकल खुद नहीं बोलते, खुद नहीं चलते खुद हाथों से इशारे नहीं करते बल्कि इन्होंने एक एजंसी हायर की हुई है जो इनसे सब कुछ कविज ने कहा रवाती है। इन्हें पता ही नहीं होता कि क्या बोलना है। इन्हें पर्ची लिखकर दे दी जाती है। जो लिखकर दिया जाता है वो ही ये बोलते हैं। इन्हें क्या पता कि रफेल डील क्या है। ये तो खिलौना है।
विज ने कांग्रेस की रैलियों को तमाशे की संज्ञा दी है। दीपेंद्र हुड्डा के एक कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और दर्शकों के मनोरंजन के लिए बुलाई गई डांसरों के कथित मामले को सरकार ने खूब लपका है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब अपने दाने खत्म हो जाते हैं तो ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं। कांग्रेस के दाने खत्म हो चुके हैं। इनकी रैलियां नहीं बल्कि तमाशे हो रहे हैं। पिछले दिनों अम्बाला आए हरियाणा कांग्रेस के बॉस अशोक तंवर ने इनैलो और भाजपा के 24 विधायक अपने सम्पर्क में होने का दावा किया था। जिस पर चुटकी लेते हुए विज ने कहा कि अशोक तंवर के साथ उनकी अपनी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। ये तो गलतफहमी का लॉलीपॉप चूस रहे हैं और उसमें इन्हें मजा आ रहा है। तो ये लॉलीपॉप चूसते रहें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
