बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर जिले के सभी बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रही। हड़ताल के पांचवे दिन सिविल सर्जन कार्यालय के सामने जिला सचिव मुकेश कुमार व सुपर वाइजर मंजीत नैन ने अपना मुण्डन करवाकर सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो बगैर बातचीत किये कर्मचारियों पर एस्मा लागू कर दमनकारी नीति अपने है उसका सभी कर्मचरी विरोध करते हैं।
MPHW यूनियन के सदस्य मंजीत ने मुंडन कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज भी रोहतक जिले के सभी 127 उप स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बंद रही और आम जनता को मिलने वाली मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित रही। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के निर्णय का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल और अधिक बढेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं करेगी तब-तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति टालमटोल रवैया अपना रही है। जिसको कर्मचारी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे और जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाती लगातार आंदोलन जारी रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
