Sunday , 26 July 2026

VIDEO: घुटनों तक भरे पानी निकली बारात, देखने वाले बस देखते ही रह गए

हरियाणा डेस्क: हैरत में डाल देने वाली ये अनोखी बारात की वीडियो रोहतक की है। जहां इंद्र देव ने एक दूल्हे की बारात का स्वागत अपने ही अंदाज में किया। रोहतक के छोटूराम चौक पर बरसाती पानी के अंदर से ही घोड़ी पर सवार दूल्हे और नाचते गाते बारातियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल बीते वीरवार को छोटूराम चौक के नजदीक एक निजी होटल में विजय नाम के युवक की शादी थी। उसी समय तेज बरसात हुई और छोटूराम चौक, पालिका बाजार आदि के आसपास सड़कों पर पानी जमा हो गया। जिस होटल में शादी थी, उसके आगे भी पानी ही पानी था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://fb.watch/847_lnpau1/

बारातियों को भी पानी के बीच से गुजरना पड़ा

इसी दौरान विजय के कुछ रिश्तेदार तो अपने वाहनों से होटल पहुंच गए। लेकिन दूल्हा विजय तो घोड़ी पर सवार था, इसलिए मजबूरी थी। ऐसे में दूल्हा घोड़ी पर और बाकी बाराती नाचते- गाते हुए बैंड बाजे के साथ बरसाती पानी से होकर ही गुजरे। दूल्हे के भाई ने तो इसे अपनी मजबूरी बताया और सरकार व प्रशासन को जमकर कोसा। उन्होने कहा कि प्रशासन तो अंधा और बहरा है कोई सुनता और देखता ही नहीं।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *