चंडीगढ़ : हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में आज चंडीगढ़ कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास और उसके साथी आशीष पर आरोप तय किये गए। इस हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में दोनों लड़कों पर आरोप तय होने के बाद मिडिया के सामने आई वर्णिका कुंडू ने इसे जीत बताया और कहा कि कोर्ट ने उसके बयानों और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने आरोप तय किये हैं । वहीं आगे की कोर्ट की लड़ाई को लेकर भी उन्हीने कहा कि अब तक भी उन्होंने सच कहा है और कोर्ट में भी अपने इन्ही बयानों पर वो कायम रहेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें कि यह मामला वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कुंडु की बेटी वर्णिता कुंडु को अगवा करने की कोशिश से जुड़ा है। जिसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास और उसके दोस्त आशीष कुमार पर आज हुए आरोप तय हुए हैं ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
