बेंगलुरु | 22 जून 2025 : डिजिटल इंडिया की रफ्तार के साथ-साथ देश में फेक न्यूज का जाल भी तेजी से फैलता जा रहा है। अब इस पर लगाम कसने के लिए कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की कांग्रेस सरकार एक सख्त कानून लाने जा रही है, जिसके तहत सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने वालों को 7 साल तक की जेल और ₹10 लाख तक जुर्माना देना पड़ सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या है प्रस्तावित कानून?
कर्नाटक सरकार ने एक नया विधेयक विधानसभा में पेश किया है जिसका मकसद सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली जानबूझकर गलत सूचना (फेक न्यूज) को रोकना है। सरकार का कहना है कि यह कानून न सिर्फ अपराधियों को सजा देगा, बल्कि आम लोगों को डिजिटल जिम्मेदारी का एहसास भी कराएगा।
फेक न्यूज बन चुकी है ‘डिजिटल वायरस’
राज्य के आईटी और डिजिटलीकरण मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि भारत आज दुनिया में फेक न्यूज फैलाने में नंबर-1 बन चुका है। उन्होंने World Economic Forum की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गलत सूचनाएं अब देश की कानून-व्यवस्था, सामाजिक एकता और लोकतंत्र के लिए सीधा खतरा बन चुकी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
