Saturday , 12 September 2026

फरीदाबाद: शुरू हुआ कोरोना वैक्सीन अभियान, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने की शुरूआत

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के बल्लबगढ़ मे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर-3 जच्चा बच्चा स्वास्थ्य केंद्र( एफआरयू – 2 में 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व डॉक्टरों की मौजूदगी में  पहली डोज सेक्टर 8 निवासी निष्ठा को दी गई। कैम्प के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोग बढ़-चढ़कर के वैक्सीन लगवाएं ताकि वे सुरक्षित रह सके और देश और प्रदेश सुरक्षित बन सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश प्रदेश की सरकारें लगातार प्रयास कर रही है और बीमार व्यक्तियों को जरूरत की ऑक्सीजन और दवाएं देने के लिए आपूर्ति बढ़ाई जा रही है । उन्होंने यहां स्पष्ट किया है कि कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों को  बख्शा नहीं जाएगा । कैबिनेट मंत्री  ने लोगों से अपील की है कि जान है तो जहान है इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए और सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर डॉ शशि गांधी ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र में आज अभी तक 153 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिन्हें आज यहां यह पहली डोज दी जा रही है।।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *