Sunday , 26 July 2026

हरियाणा सरकार द्वारा एस्मा लागू करने के बावजूद मल्टी पर्पज हेल्थ वर्करों की हडताल जारी

पलवल, 31 अगस्त(सौरभ वर्मा):  हरियाणा सरकार द्वारा एस्मा लागू करने के बावजूद भी पलवल सिविल अस्पताल में मल्टी पर्पज हेल्थ वर्करों की हडताल जारी है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल के पांचवे दिन भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मल्टी पपर्ज हेल्थ वर्कर एसोसिशन के चेयरमैन दिवाकर ने बताया कि आज पंचवा दिन है जब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा नहीं करती है उनकी हडताल जारी रहेगी।
बता दें प्रदेश सरकार द्वारा हड़ताल पर एस्मा लागु किया गया है। बावजूद इसके कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं सरकार के इस निर्णय को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पूरे हौंसले के साथ कर्मचारी मैदान में खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार टकराव की बजाय बातचीत का रास्ते अपनाऐं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *