एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआव। इस हादसे में तीन भाई बहन सहित चार लोंगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक के सड़क किनारे मकान में घुस जाने चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात11 बजे बटियागढ़-हटा रोड पर आजनी टपरिया गांव में हुई। हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क के किनारे कच्चे घर में परिवार के सदस्य में सो रहे थे तभी एक अनियंत्रित ट्रक मकान में घुस गया।
घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां आकाश अहिरवार (18), उसके भाई ओंकार (14) और बहन मनीषा (16) की मौत हो गई, जबकि बच्चों के माता पिता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति पुरुषोत्तम साहू की भी मौत हो गई। यह व्यक्ति ट्रक में बैठा था। हादसे में बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
