नेशनल डेस्क: हिंदी और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि, ‘भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है,’ इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी रजनी मक्कल मंदराम को भी भंग कर दिया है। पार्टी खत्म करने के बाद रजनीकांत ने बताया है कि ये संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता की भलाई के लिए काम करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है- रजनीकांत
‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी को खत्म करते हुए रजनीकांत ने कहा, ”भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। मैं राजनीति में कदम नहीं रखने वाला हूं।”रजनीकांत ने ये फैसला ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों के साथ भी बैठक की है।

2020 में रजनीकांत ने राजनीति में ना आने का एलान किया था
बता दें कि दिसंबर 2020 में रजनीकांत ने राजनीति में ना आने का एलान किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस पर दोबारा से विचार करने की बात कही थी। ऐसे में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं अब रजनीकांत ने सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगाते हुए भविष्य में कभी राजनीति में ना आने की बात कही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
