नई दिल्ली, 10 जुलाई 2025: भारत अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र, यशोभूमि (IICC), नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक (IESW) 2025 में हरियाणा के यमुनानगर जिले से आए प्रगतिशील किसान धर्मवीर ने अपनी अभिनव और बहुउद्देश्यीय फूड प्रोसेसिंग मशीन का सफल प्रदर्शन किया। यह मशीन विशेष रूप से सोलर बैटरी से चलने की क्षमता के कारण चर्चा का केंद्र बनी रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धर्मवीर की यह तकनीक उन क्षेत्रों के लिए बेहद उपयोगी है, जहां बिजली की उपलब्धता नहीं है। इससे न केवल खाद्य प्रसंस्करण आसान होता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय बढ़ाने का भी साधन बन रही है।
धर्मवीर फूड प्रोसेसिंग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
देशभर के उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और स्टार्टअप्स की मौजूदगी में धर्मवीर फूड प्रोसेसिंग का स्टॉल आईईएसडब्ल्यू का आकर्षण बना रहा। कार्यक्रम में क्लीन एनर्जी इंडिया ने विशेष आमंत्रण पर धर्मवीर को शामिल किया। उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार इस मशीन पर 50% तक की सब्सिडी भी दे रही है, जिससे यह तकनीक किसानों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए और भी सुलभ हो रही है।
केंद्रीय मंत्री ने नवाचार की सराहना की
भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (सड़क एवं परिवहन) हर्ष मल्होत्रा ने स्टॉल पर पहुंचकर मशीन का अवलोकन किया और धर्मवीर की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “इस तरह की तकनीकें ग्रामीण भारत में आय बढ़ाने, खाद्य अपव्यय को कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।”
आत्मनिर्भर भारत की ओर एक मजबूत कदम
धर्मवीर की यह मशीन न सिर्फ तकनीकी नवाचार का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, कृषि उत्पादों के मूल्यवर्धन, और स्थानीय रोजगार सृजन में भी सहयोगी बन रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
