Saturday , 25 July 2026

औद्योगिक नगरी में दिखा तेज रफ्तार का कहर, ढाई साल के मासूम बच्चे की हुई मौत

औद्योगिक नगरी पानीपत में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,,,,,,,,जी हां पानीपत के भोला चौंक में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे को सीधी टक्कर मार दी,,,,,,,जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया,,,,,,,वहीं इसके बाद परिजनों ने घायल बच्चे को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया,,,,,,जिसके बाद परिजनों ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था,,,,, लेकिन तेज़ रफ़्तार बाइक सवार 3 युवकों ने बच्चे को टक्कर मार दी,,,,,, और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए,,,,,, लेकिन उन्होंने बाइक का नंबर नोट कर लिया और किला थाना में पुलिस को मामले की सूचना दे दी हैं,,,,,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं मामले में पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके का मुआयना किया,,,,, और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवा दिया हैं,,,,,,,,वही पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर सभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं,,,,,,,और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है,,,,,,,,

दरअसल तेज रफ्तार के इस कहर में एक मासूम बच्चे ने अपनी जान गंवा ली,,,,,एक परिवार का चिराग बुझ गया,,,,,,लेकिन वहीं वो तीन लोग जो बाइक को इतनी तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे,,,,,कि ना जाने उनको किस की जान बचानी थी,,,, या कोन सी आग बुझानी थी,,,,, फिलहाल उन्होने आग बुझाई या नहीं किसी की जान बचाई या नही,,,,, ये कह पाना तो मुश्किल हैं,,,,,,, लेकिन ये तो साफ हैं कि उन लोगों की वजह से एक परिवार का चिराग बुझ गया और एक मासूम की जान चली गई,,,,,फिलहाल देखना होगा की मामले में पुलिस आरोपियो को कबतक गिरफ्तार करती हैं,,,,,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *