झज्जर, 10 अक्टूबर: मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीतने वाली सरोज मान कादयान का बहादुरगढ़ के छारा गांव में जोरदार स्वागत हुआ। बता दें सरोज मान कादयान ने हाल ही में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल किया है। गांव छारा पहुंचने पर गांव की महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने मिसेज इंडिया सरोज मान का अभिनंदन किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉक्टर सरोज ने कहा कि सिर्फ ब्यूटी कॉन्टेस्ट जितना उनका लक्ष्य नहीं है बल्कि वे महिलाओं की आवाज बनकर काम करना चाहती हैं। सरोज मान ने अपनी जीत का श्रेय अपने सास-ससुर और पति को दिया है। सरोज ने सोशल मीडिया पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मी टू कैंपेन का भी समर्थन किया है। सरोज का कहना है कि महिलाओं को हिंसा और अत्याचार सहन नहीं करना चाहिये। उन्हें शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर हर मुसीबत का डट कर सामना करना चाहिए।
बता दे, सरोज पेशे से डॉक्टर हैं और भिवानी जिले की बेटी है। सरोज की शादी बेरी के दूबलधन गांव में हुई है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने में पूरा सहयोग किया। जिसकी बदौलत आज वह कामयाबी के पायदान पर खड़ी हुई नजर आ रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
