Saturday , 25 July 2026

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पुजारी पर जानलेवा हमला, गर्भगृह में घुस कर बचाई जान

राजस्थान, 29 मई। विश्व प्रसिद्ध पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में सोमवार दोपहर 3:15 बजे चौंकाने वाली घटना हुई। सारी सुरक्षा को दरकिनार करते हुए एक अधेड़ उम्र का शख्स तेजधार हथियार के साथ मंदिर में घुस आया। इस पूरे घटना कर्म का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। जिसमे साफ़ दिखाई दे रहा है कि एक अधेड़ उम्र वाले शख्स ने मंदिर में प्रवेश करने के साथ ही संत महादेव पुरी पर जानलेवा हमला कर दिया। संत ने किसी तरह गर्भगृह में घुस कर अपनी जान बचाई। इतना ही नहीं हमलावर करीब दो मिनट तक ब्रह्माजी की प्रतिमा के आगे हथियार लहराता रहा और दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं को डराकर भगाता रहा। इसी बीच मौका पाते ही सफाईकर्मियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता रहा है।
इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल कैसे हुआ? इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि सीसीटीवी कैमरों का ऑपरेटिंग रूम भी पुलिस सुरक्षा में रहता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *