पलवल, 31 अगस्त(सौरभ वर्मा): होडल क्राइम टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर लूट की योजना बनाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लोहे की रॉड, एक अवैध हथियार सहित एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पकडे गए आरोपी पहले भी लूट, चोरी, डकैती जैसे कई मामलो में जेल जा चुके हैं ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस टीम की गिरफ्त में आए यह तीनों अपराधी कोई साधारण अपराधी नहीं है। बल्कि इन तीनों अपराधियों के नाम फरीदाबाद यूपी हरियाणा में करीब एक दर्जन से भी ज्यादा लूट डकैती जैसे संगीन अपराधों में दर्ज हैं।
जाँच अधिकारी उमर मुहम्मद ने बताया कि फरीदाबाद में करीब 11 मुकदमों में यह अपराधी वंटिड है। इन तीनों ने कुछ समय पहले यूपी के मथुरा में करीब 20 लाख की डकैती को अंजाम दिया था। जाँच अधिकारी ने बताया कि इन अपराधियों के बारे में फरीदाबाद व मथुरा पुलिस को भी सुचना दे दी गई है। पकडे गए तीनों आरोपियों के पास से अवैध हथियारों के साथ एक बाइक भी बरामद हुई है जिसे ये वारदातों को अंजाम देने में इस्तमाल किया करते थे। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
