Monday , 2 November 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती सहित कई मामलों में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश

प्रदेशभर में अब बदमाशों की खैर नहीं हैं,,,,,,दरअसल मंगलवार को देर शाम नूंह-तावडू मार्ग पर रिपीटर नाका पर पुलिस औऱ बदमाशों के बीच रात के समय मुठभेड़ हो गई,,,,,,जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया,,,,,,,,जबकि दूसरा बदमाश रात का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया,,,,,,,,,वहीं मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती सहित कई मामलों में भगौड़ा चल रहा था,,,,और आरोपी गुरुग्राम के पटौदी थाने के कई मामलों में 25 हजार का इनामी है,,,,,, पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी,,,,इसके अलावा अलवर राजस्थान में लूट-डकैती के एक मुकदमे में भी आरोपी उसमान पर 4 हजार का इनाम रखा गया था,,,,,,जिसके बाद मंगलवार की देर शाम जब आरोपी को अरावली पर्वत के रिपीटर नाके पर बाइक से पहुंचे तो,,,,,, सीआईए नूह पुलिस टीम ने उन्हें पकडऩे का प्रयास किया,,,,,,,,लेकिन दोनों आरोपी पुलिस को देखकर बाइक छोडक़र भागने लगे,,,,,,और जब पुलिस ने रूकवाने का प्रयास किया तो उसमान ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी,,,,,,जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की,,,,,और इस दौरान आरोपी उसमान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया,,,,,,,जबकि उसका साथी लियाकत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया,,,,, फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल बढ़ते क्राइम पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अलग अलग टीमें बनाई गई है,,,,,,और अलग अलग तरीकों से पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने का काम कर रही हैं,,,,,,जिसमे नाकबंदी कर और गश्त के दौरान अबतक ज्यादतर बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता भी हासिल की हैं

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *