Monday , 27 July 2026

मशाल जलाकर विवेक ओबेरॉय ने किया बीजेपी के लिए चुनाव कैंपेन, बोले- अंग्रेजों भारत छोड़ो

5 मई 2019: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म के साथ साथ विवेक ओबेरॉय रीयल लाइफ में भी खुलकर लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए कैंपेन करते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी और पीएम मोदी के लिए कैंपेन करने आए विवेक ओबेरॉय ने दिल्ली के इंडिया गेट पर आकर सबसे पहले लोगों को संबोधित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद मशाल जलाकर इंडिया गेट की तरफ कुछ दूर तक यात्रा निकाली। इस दौरान उनके फैन और भाजपा समर्थकों का हुजूम विवेक के साथ साथ चलता नज़र आया। शायद ऐसा पहली बार ही हुआ होगा कि कोई सेलिब्रिटी किसी राजनीतिक दल के लिए मशाल जलाकर कैंपेन करने आया।

आपको बता दें कि 2014 में नरेंद्र मोदी द्वारा की गई तमाम रैलियों में वह भी राहुल गांधी को शहजादा कहते थे। विवेक ओबेरॉय ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फ़िल्म बनाई है जिसपर चुनाव आयोग ने 23 मई तक के लिए प्रतिबंध लगाया था लिहाज यह फ़िल्म 24 मई 2019 को रिलीज होने वाली है।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *