नेशनल डेस्क- दिल्ली के आरकेपुरम से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक एमएनसी कंपनी में काम करने वाले एक युवक को चार बदमाशों ने अगवा कर जबरदस्ती उसका अश्लील वीडियो बना लिया और पिछले डेढ़ साल से चारों उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। साथ ही पैसे नहीं देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। वहीं ब्लैकमेल से परेशान होकर युवक ने हारपिक पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। अभी एम्स में युवक का इलाज चल रहा है। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज
पीडि़त के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीडि़त प्रिंस शर्मा आरकेपुरम में अपने परिवार के साथ रहते हैं। एमबीए करने के बाद वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में जाब कर रहे हैं। 2020 में विक्रांत व आशिफ ने फोन कर उन्हें सराय कालेखां बस अड्डे के पास बुलाया। प्रिंस वहां पहुंचा तो देखा विक्रांत, आशिफ अपने एक अन्य साथी के साथ कार में थे। सभी के पास पिस्तौल थी।
Read More Stories:
तीनों प्रिंस के हाथ-पैर व मुंह बांधकर उन्हें गाड़ी से एक कमरे में ले गए। वहां पिस्टल के बल पर प्रिंस के कपड़े उतारकर उनकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद बदमाश उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे 20 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
