अहमदाबाद, (न्यूज डेस्क)। विगत 25 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को ही खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल हार्दिक से मुलाकात करने पहुंचे थे। नरेश पटेल से मुलाकात के बाद हार्दिक पटेल को अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि नरेश पटेल लेउवा पटेल नेता हैं, उनकी पाटीदार समुदाय में काफी पहुंच है। गुजरात विधानसभा चुनाव के समय जब पाटीदार आंदोलन अपने चरम पर था, तब भी कई बार नरेश पटेल ने हार्दिक से मुलाकात की थी। हार्दिक पटेल पाटीदारों को आरक्षण, नौकरियों, किसानों की कर्जमाफी को लेकर 14 दिन से अनशन पर हैं। इस दौरान उनका वजन भी कई किलोग्राम तक गिरा है। दो दिनों में उनकी तबीयत भी काफी खराब हो रखी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
