अंबाला , 10 जुलाई 2025 –हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “पंजाब की AAP सरकार का पाकिस्तान प्रेम हरियाणा को प्यासा रख रहा है”, और आरोप लगाया कि आप पार्टी एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) का पानी हरियाणा को नहीं देना चाहती, जबकि रावी नदी का पानी पाकिस्तान को जाने दे रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर पलटवार
अनिल विज यह प्रतिक्रिया उस समय दे रहे थे जब मीडिया ने उनसे दिल्ली में हुई पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान के इस बयान पर सवाल किया कि “एसवाईएल के मुद्दे को अब हमेशा के लिए छोड़ देना चाहिए।” विज ने इसे हरियाणा के साथ खुला अन्याय करार दिया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी उल्लंघन
विज ने याद दिलाया कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल विवाद में हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया है, लेकिन पंजाब की AAP सरकार लगातार इस फैसले को नज़रअंदाज़ कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की पिछली सरकारें तो समझौता ही रद्द कर चुकी थीं – अब AAP सरकार उसी रास्ते पर चल रही है।
केजरीवाल को दिल्ली की जनता का “अवार्ड”
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खुद को “अवार्ड” मिलने की बात पर भी विज ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा –
“प्रजातंत्र में सबसे बड़ा अवार्ड जनता देती है, और दिल्ली की जनता ने केजरीवाल/आप को सत्ता से बाहर कर यही अवार्ड दे दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
