Thursday , 10 September 2026

मीटर नंबर से आधार कार्ड व फोन नंबर को जोडने का निर्णय,22 सक्षम युवाओं की टीम कार्य पर

बिजली के बिलो संबधित समस्या को दूर करने के लिए विभाग द्वारा उपभोक्ता के मीटर नंबर से आधार कार्ड व फोन नंबर को जोडने का निर्णय लिया गया है। जिसको लेकर विभाग की ओर से टीमे बनाकर क्षेत्र में भेजी गई है,जो इसकी रिपोर्ट तैयार करने के बाद निगम के एसडीओ को देगी। इस सर्वे को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा 31 जनवरी का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत हजारों की संख्या में उपभोक्ताओं का डाटा एकत्रित किया जा चुका है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ मनदीप कूंडू ने बताया कि निगम के उच्च अधिकारीयों के आदेशानुसार सक्षम युवाओं की टीम को सर्वे का कार्य दिया गया है। जिसके तहत वे घर-घर जाकर उपभोक्ता से मीटर नंबर, आधार कार्ड नंबर व फोन नंबर का डाटा ले रहे है। जिसके बाद उसे आईटी विभाग में भेजा जाएगा। जिसके बाद उपभोक्तओं की अनेक समस्या का हल हो जाएगा। एसडीओ ने बताया कि अभी तक उनकी टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो के लगभग 8000 से अधिक उपभोक्तओं का डाटा लिया जा चुका है।
एसडीओ मनदीप कूंडू ने बताया कि उनके पास 22 सक्षम युवाओं की टीम कार्य कर रही है जिनमें से 20 युवक व युवती को यह कार्य दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *