नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि, दिसंबर 2021 तक हर भारतवासी को कोरोना का वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक देश में वैक्सीन का 216 करोड़ डोज बन जायेगा. इसका मतलब है कि हम 108 करोड़ लोगों को वैक्सीन दे पाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह यह स्पष्ट कर दिया था कि दिसंबर तक देश में 216 करोड़ वैक्सीन डोज तैयार हो जाएगा। इससे यह स्पष्ट है कि देश के 108 करोड़ लोगों को दिसंबर तक वैक्सीन लगा दी जाएगी।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि दिसंबर तक हर भारतवासी को वैक्सीन लग जायेगा। सरकार ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम को पूरी मजबूती से चलाने का फैसला किया है और इसके लिए वैक्सीनेशन अभियान को और मजबूती दी गयी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
