मुंबई, 25 अप्रैल 2025 — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बड़ा ऐलान किया है। NSE ने पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का संकल्प लिया है। NSE के एमडी और सीईओ आशीष चौहान ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह योगदान पीड़ितों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चौहान ने कहा, “हम इस भयावह घटना से बेहद दुखी हैं। एनएसई पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ा है और यह आर्थिक मदद हमारी संवेदनाओं का छोटा सा प्रयास है।”
इससे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने भी हमले में मारे गए पॉलिसीधारकों के परिजनों को राहत देने के लिए प्रक्रिया को आसान बनाने और दावों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने की घोषणा की।
हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसके बाद से देशभर में आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों और उनके सरगनाओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
