Monday , 27 July 2026

दिल्ली, हरियाणा समेत आज से यहां बढ़ गए CNG के दाम, देखें क्या हैं रेट्स?

 नेशनल डेस्क: देश की राजधानी में समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। CNG की नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा और राजस्थान में भी सीएनजी की कीमतों को रिवाइज किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

14 नवंबर को भी बढ़ी थी कीमतें
सरकारी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के मुताबिक, राजधानी में सीएनजी की कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार के बाद CNG की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। बता दें इससे पहले 14 नवंबर को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया था।

जानें क्या हो जाएंगे नए रेट्स?

  • शनिवार से दिल्ली में सीएनजी 53.04 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी।
  • गुरुग्राम में CNG की कीमत 60.4 रुपये प्रति किलो हो गई।
  • हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी की नई दरें 61.10 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • करनाल और कैथल में सीएनजी की संशोधित कीमतें 59.30 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
  • राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमन्द में सीएनजी की संशोधित कीमतें 67.31 रुपये प्रति किलो हो गई हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *