Thursday , 10 September 2026
पटियाला में सड़क किनारे खड़ी SUV में मिले एक ही परिवार के 3 शव

पटियाला में सड़क किनारे खड़ी SUV में मिले एक ही परिवार के 3 शव

पटियाला, 22 जून 2025: पंजाब के पटियाला जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। राजपुरा के छरबर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक SUV कार में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान संदीप सिंह (45), उनकी पत्नी मंदीप कौर (40) और उनके बेटे अभय (18) के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रक चालक की सतर्कता से खुला राज
पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना सबसे पहले एक ट्रक चालक ने दी, जो बनूर-शंभू रोड से गुजर रहा था। उसने देखा कि SUV लंबे समय से सड़क के किनारे खड़ी है और हॉर्न बजाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। शक होने पर वह गाड़ी के पास गया और अंदर झांककर तीनों शव देखे।

तीनों के शरीर पर थे गोली के निशान
राजपुरा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मंजीत सिंह ने बताया कि मृतक संदीप सिंह एक प्रॉपर्टी सलाहकार थे और उनके पास लाइसेंसी पिस्तौल भी थी। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि संदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी मंदीप कौर और बेटे अभय को गोली मारी, उसके बाद खुद को गोली मार ली। तीनों के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों का पता लगाने की कोशिश
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में परिवारिक कलह, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों पर ध्यान दिया जा रहा है। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई है, और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं कि आखिर क्या हुआ कि एक खुशहाल परिवार का ऐसा अंत हो गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *