हरियाणा डेस्क: बीते दिनों अंबाला कैंट के सरसेहड़ी मोड़ पर पंजाब नंबर की काले रंग की वरना कार में सवार दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इसमें मोहित राणा के बाद अब दूसरे युवक विशाल उर्फ भोला की भी पांचवे दिन मौत हो गई है। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान विशाल ने अंतिम सांस ली। विशाल को बदमाशों को पांच गोलियां मारी थी। कई हिस्सों में गोलियां फंसी होने के कारण उसकी हालत खराब थी। मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग में विशाल को कई गोलियां लगी थी। इसी वजह से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पोस्टमार्टम में हुआ ये खुलसा
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ था दिल में गोली घुसने के कारण मोहित की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में यह भी पता चला कि सरेआम कत्ल किए गए मोहित राणा को बदमाशों ने 20 गोलियां मारी। छाती व जबड़े से भी चार गोलियां जब्त की गई। चिकित्सकों की मानें तो राणा के शव पर गोलियों के 39 सुराख मिले हैं। चार गोलियां तो उसकी छाती को चीरकर बाहर निकल गई। कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मोहित के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
