Monday , 27 July 2026

एसवाईएल मुद्दे को लेकर जेल भरो अंदोलन की शुरुवात

इनेलो नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आज इनैलो बसपा पार्टी कार्यकर्ता भिवानी से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत कर रही हैं। हरियाणा की जनता को उसका हक एस.वाई.एल का पानी दिलाने के लिए इनैलो बसपा पार्टी पूरे हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिलास्तर पर जेल भरो आंदोलन के तहत कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी के चलते नरवाना से विधायक पिरथी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ भिवानी जेल भरो आंदोलन के लिए रवाना हुए। दौरान कार्यकर्ताओं ने इनेलो पार्टी जिंदाबाद और एसवाईएल का पानी लेकर रहेंगे के नारे लगाए।

नरवाना इनैलो विधायक पिरथी सिंह नम्बरदार ने कहा एस.वाई.एल पानी की बहाली के लिए जारी इस संघर्ष में उन्हें अपनी जान भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *