चंडीगढ़/लुधियाना, 28 मई 2025: पंजाब में इस साल की पहली कोरोना से मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, एक 35 वर्षीय युवक की आज सुबह चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), सेक्टर-32 में मौत हो गई। युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला था, जो लुधियाना के समराला क्षेत्र में मजदूरी करता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मरीज को पहले से लीवर एब्सेस की शिकायत थी और वह अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त था। हालत बिगड़ने पर उसे GMCH चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उसकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना को पंजाब की पहली कोविड मौत के रूप में दर्ज किया गया है, हालांकि मृत्यु technically चंडीगढ़ में हुई।
GMCH में हाई अलर्ट, SOP के तहत पूरे वार्ड का सैनिटाइजेशन
GMCH 32 के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जी.एस. थामी ने बताया कि मरीज के पॉजिटिव पाए जाने के बाद SOP के तहत जरूरी सभी प्रोटोकॉल अपनाए गए। अस्पताल में पहले से ही 10-12 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया था, जहां मरीज को भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने पूरे वार्ड को सैनिटाइज कर दिया है।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू, मरीज के संपर्क में आए लोग हो रहे ट्रैक
स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। विभाग उस इलाके की भी जांच कर रहा है, जहां मरीज इलाज से पहले रुका था। प्रभावित क्षेत्र में टेस्टिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
कोरोना की वापसी: नए वेरिएंट्स से सतर्क रहे
कोविड-19 एक बार फिर नए वेरिएंट्स के साथ वापसी कर चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, JN.1, NB.1.8.1 और LF.7 जैसे वेरिएंट दुनियाभर में तेजी से फैल रहे हैं। दिल्ली AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि JN.1 वेरिएंट हल्के लक्षणों के साथ सामने आ सकता है, लेकिन यह हाई रिस्क समूहों – जैसे हृदय रोगी, डायबिटिक और कम इम्युनिटी वाले लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
