टोहाना, 5 जुलाई(नवल सिंह): टोहाना के गांव कन्हडी में बीते मंगलवार को घरेलू कलह के चलते तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गांव कन्हडी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को आज न्यायलय में पेश करेगी। जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घरेलू कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे मेंं जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एस.आई विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कन्हडी में भीम सिंह नामक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की कस्सी से गला रेतकर हत्या कर दी है। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। देर रत पुलिस को को सूचना मिली कि आरोपी कन्हडी बस स्टैंड के नजदीक है तो पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरूवार को न्यायलय में पेश किया जाएगा जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
पुलिस ने मृतका के भाई के ब्यान पर कार्यवाही करते हुए आरोपी पति भीम के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस आरोपी को हत्या के कारणों की जानकारी के बाद न्यायलय में पेश करेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
