Friday , 11 September 2026
पंजाब में उपचुनाव की मतगणना शुरू

पंजाब में उपचुनाव की मतगणना शुरू: पहला रुझान सुबह 9 बजे, AAP की जीत से केजरीवाल जा सकते हैं राज्यसभा सांसद

लुधियाना, 23 जून 2025: पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई है। खालसा कॉलेज फॉर वूमन के ऑडिटोरियम में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। चुनाव आयोग ने बताया कि पहला रुझान सुबह 9 बजे तक आने की संभावना है। कुल 14 राउंड में वोटों की गिनती पूरी की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मतदान में 51.33% की हिस्सेदारी

19 जून को हुए उपचुनाव में कुल 51.33% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस चुनाव को पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने मांगी ईश्वर से सफलता

मतगणना शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने संगला शिवालय मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका और जीत की प्रार्थना की।

AAP की जीत से संभव है बड़ा राजनीतिक बदलाव

AAP ने इस सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि यदि वे चुनाव जीत जाते हैं, तो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की राज्यसभा सदस्यता पक्की हो सकती है।

कांग्रेस और अन्य दलों की चुनौती

इस चुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विजेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, Shiromani Akali Dal से उपकार सिंह घुम्मन और भाजपा की ओर से जीवन गुप्ता मैदान में हैं।

पिछली जीत और उपचुनाव की पृष्ठभूमि

2022 में इस सीट से AAP के गुरप्रीत गोगी विजयी हुए थे, लेकिन उनकी गोली लगने से हुई मौत के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *