डॉक्टरों ने इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में जटिल सर्जरी के दौरान 25 वर्षीय महिला के पेट से बालों का करीब 1.5 किलोग्राम वजनी गुच्छा निकालकर उसे नयी जिंदगी दी है। यह महिला सिर के बालों को चबाकर निगलने की मानसिक विकृति की शिकार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले चिकित्सकों के पांच सदस्यीय दल के अगुवा डॉ. आर के माथुर ने बताया कि एमवायएच में कल 20 नवंबर को करीब 3 घंटे चली सर्जरी के जरिये महिला के आमाशय से बालों का गुच्छा निकाला गया। इस गुच्छे को मेडिकल जुबान में “ट्राइकोबेजॉर” कहा जाता है।
उन्होंने बताया कि सर्जरी से निकाले गये करीब 1.5 किलोग्राम वजनी गुच्छे में सिर के वे बाल थे, जिन्हें महिला अपनी मानसिक विकृति के चलते लम्बे समय से चबाकर निगल रही थी। ये बाल उसके पेट में जमा होते रहे और सख्त गुच्छे में तब्दील हो गये थे।
माथुर ने बताया कि अगर इस गुच्छे को वक्त रहते महिला के पेट से नहीं निकाला जाता, तो मरीज की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
