Monday , 27 July 2026

पंजाब पटियाला कोर्ट ने कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी को दी जमानत

पंजाब पटियाला कोर्ट ने कबूतरबाजी के नाम से मशहूर मानव तस्करी के मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। इससे पहले सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट में मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी के खिलाफ 19 सितंबर 2003 को मामला दर्ज किया गया था। करीब 18 साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें मानव तस्करी के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई।
दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्‍सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले जाते थे और उन्हें वहीं छोड़ देते थे। इस काम को अंजाम देने के लिए वह लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *